Sunday, 20 November 2011

डर्टी हुई डर्टी पिक्चर की कांफ्रेंस

 तीन घंटे तक इंतजार कराए जाने पर द डर्टी पिक्चर का संवाददाता सम्मेलन बिल्कुल डर्टी सम्मेलन में बदल गया। अभिनेता तुषार कपूर और अदाकारा विद्या बालन के खिलाफ पत्रकारों और छायाकारों ने नारे लगाए और संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया।
दोनों ने अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के लिए फेम मल्टीप्लेक्स में साढे ग्यारह बजे एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था। तीन घंटे तक इंतजार कराए जाने के बाद मीडिया का धैर्य जवाब दे गया। जैसे ही कलाकार आयोजन स्थल पर आए गुस्साए पत्रकारों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। विद्या बालन का भी बहिष्कार कर दिया गया।
हालांकि विद्या ने बाद में बीच-बचाव की कोशिश की। उन्होंने कहा, जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मैंने अपनी टीम से इसके लिए कहा था कि वह आपको बताए कि संवाददाता सम्मेलन में देरी होगी।

No comments:

Post a Comment