Sunday, 29 January 2012

'राज 3' के सेट पर बिपाशा के तेवर ?

प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शूट के पहले दिन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आज हमारी शूटिंग का पहला दिन था। बिपाशा और इमरान भी सेट पर मौजूद हैं। विक्रम भट्ट इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। विक्रम ने 'राज 3' के पहले शॉट के लिए बिपाशा को डायरेक्ट किया।'फिल्म 'राज 3' के पहले दिन के शूट की एक तस्वीर को गौर से देखा जाए तो पता चलेगा कि फिल्म की मुख्य लीड एक्ट्रेस बिपाशा बसु डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बातों पर कोई ध्यान नहीं दे रहीं हैं। इस तस्वीर में जहां एक ओर विक्रम एक प्रोफेशनल की तरह सीन समझा रहे हैं वहीं बिपाशा उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हुए अपने आप में  ही मस्त हैं और क्लिप से खेल रही हैं।

वैसे इस फोटो को देखकर कहना मुश्किल की किसने किस को साईन  किया है.महेश भट्ट ने बिपाशा को या बिपाशा ने महेश भट्ट को ।

फ़िलहाल यह फिल्म छह जुलाई को रिलीज होने वाली है और इसमें इमरान हाशमी और जैकलिन फर्नाडिज भी नजर आएंगे। 




Tuesday, 17 January 2012

ओप्रा विन्फ्रे ने बेटी बी को क्या कहा


 टीवी टॉक शो प्रस्तोता ओप्रा विन्फ्रे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बेटी बी को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहीं थीं।
बच्चन के बंगले जलसा में पहुंचने के बाद ओप्रा को जैसे ही बेटी बी से मिलवाया गया, वैसे ही उन्होंने प्रिंसेज कहकर बुलाया।
सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस व इंटरनेशनल टॉक शो हॉस्ट ने सबसे पहले बच्चन के बंगले पर जाने का ही प्लान बना रखा था क्योंकि वे ऐश-अभि की बच्ची को पहले देखना चाहतीं थीं।
ओप्रा ने प्रिंसेज को गुड बाय करने के बाद परमेश्वर गोदरेज की पार्टी में शामिल होने के लिए ऑरेंज रेड साड़ी पहन कर गईं जो उन्हें बच्चन परिवार की बहू व बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भेंट की थी।


Saturday, 14 January 2012

अपने बयान से पलटी बिपाशा

बातो से कुछ और काम से कुछ और बिपाशा बासु ने अभी कुछ दिन पहले ही कहा था कि वे स्क्रीन पर किस और अंतरंग दृश्य करते समय असहज महसूस करती हैं और उन्हें धूम-2 के समय बहुत मुश्किल हुई थी.और उन्हें किसी भी प्रकार के  अंतरंग दृश्य करने का शोंक नही है वह ऐसे द्रश्य नही करना चाहती.
लेकिन उनकी फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स का प्रोमो जारी हुआ तो उनकी यह बात कुछ अजीब सी लगी क्योंकि फिल्म में उन्हें और माधवन को लिप किस करते देखा जा सकता है.और भी कई द्रश्य है जहा उनकी अंतरंग द्रश्यो को लेकर दी गयी सफाई झूठी प्रतीत होती है.