Thursday, 27 September 2012

film and serieals news: LATEST PICTURE OF JHALAK DIKHLA JA

film and serieals news: LATEST PICTURE OF JHALAK DIKHLA JA: माधुरी के पति नेने और बच्चो ने भी उठाया डांस का आनंद   माधुरी के पति डॉ नेने और उनके बेटे भी झलक के सेट पर  स्टुडेंट ऑफ़ थे इयर क...

LATEST PICTURE OF JHALAK DIKHLA JA

माधुरी के पति नेने और बच्चो ने भी उठाया डांस का आनंद 
माधुरी के पति डॉ नेने और उनके बेटे भी झलक के सेट पर 
स्टुडेंट ऑफ़ थे इयर के सितारे पहुंचे झलक के मंच पर 
स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर के स्टार्स के साथ नाचे जजेस 
रित्विक के डांस ने सभी को किया नाचने पर मजबूर 
गुरमीत, रित्विक और रश्मि की हुई तारीफ 
ग्रैंड फिनाले में जमकर थिरकी श्री देवी 

माधुरी के गानों पर दोनों जमकर थिरके 


दो डांसिंग महारानी एक ही मंच पर 

माधुरी और श्री देवी ने सालो बाद किया एक साथ डांस 
झलक दिखला जा के मंच पर श्री देवी ने दिखाई अपने नाच की झलक 
 अपनी फिल्म का प्रचार करने झलक दिखला जा के शो पर पहुंची श्री देवी 

Saturday, 11 February 2012

जोकर अक्षय और सोनाक्षी की फिल्म की पहली झलक

जोकर फिल्म की पहली झलक।इस फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है.इसके आलावा श्रेयस तलपडे और मिनीषा लांबा भी दिखेंगे।इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है.

मलाइका अरोड़ा शिल्पा और बिपाशा की राह पर

 शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बसु  की राह पर चलेंगी मलाइका अरोड़ा खान । मॉडल से अभिनेत्री बनीं 'मुन्नी' यानी मलाइका अरोड़ा खान  को अक्सर उनकी आकर्षक और छरहरी काया के लिए तारीफ सुनने को मिलती है. अब वह जल्दी ही एक डीवीडी के जरिए अपने प्रशंसकों को फिटनेस का मंत्र बताने की योजना बना रही हैं.38 वर्षीय मलाइका की फैशन की समझ को भी सभी जगह सराहा जाता है. वह अपनी फैशन श्रृंखला शुरू करना चाहती हैं, लेकिन तभी जब उनकी छोटी बहन इसमें सहयोग दें.मलाइका ने कहा, 'उम्मीद है कि ऐसा जल्दी ही होगा, मैं योग बहुत करती हूं. मैं ऐसी डीवीडी पेश करुंगी, जिसमें डाइटिंग के दौरान के खान-पान की भी जानकारी होगी.' इससे पहले 'शिल्पा शेट्टी'  और 'बिपाशा बसु'अपनी फिटनेस डीवीडी पेश कर चुकी हैं.वर्तमान में मलाइका 'दबंग'के अगले भाग को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, 'एक निर्माता होने का मतलब कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना है. इस बार में पूरी तरह से इसमें रुचि ले रही हू।खान परिवार का हर सदस्य हीट है.शिल्पा और बिपाशा की राह पर चल कर क्या मलाइका को फायदा होगा.

Friday, 3 February 2012

रितेश और जेनिलिया बंधे सात बंधन में

मुंबई के ग्रैंड हयात रिजेंसी में हुई रितेश और जेनिलिया की शादी की रस्में महाराष्ट्रीयन परंपरा से निभाई गईं। शादी से एक दिन पहले ही जेनेलिया डिसूजा अपने परिवार के साथ सांताक्रूज स्थित गैंड हयात पहुंच चुकी थीं। वेन्यू के डेकोरेशन की थीम येलो और पिंक रखी गई थी। रितेश की बारात होटल के ही पार्किंग ग्राउंड से करीब 11.30 बजे निकली, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल था।  
बॉलिवुड में लंबे समय से चर्चा में रही रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी आखिर शादी के बंधन में बंध ही गई। शुक्रवार दोपहर हुई इस शादी में बॉलिवुड और राजनीति की नामचीन हस्तियां शामिल रहीं। शादी में कम लोगों को बुलाया गया था, लेकिन सूत्रों की मानें तो आज रात को होने वाले रिसेप्शन में देशमुख परिवार ने गेस्ट लिस्ट कुछ लंबी रखी है। 
गौरतलब है कि रितेश और जेनेलिया डिसूजा करीब नौ साल से अफेयर में थे, लेकिन उन्होंने कभी इस रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था। कहा जाता है कि जेनेलिया का नॉन मराठा होना रितेश के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम थी। इस वजह से उन्हें अपने परिवार को इस शादी के लिए तैयार करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।  
खैर, सफेद शेरवानी और पारंपरिक लाल फेटा (पगड़ी) में सजे रीतेश घोड़ी पर चढ़कर होटल के दरवाजे तक पहुंचे। शादी के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए बॉलिवुड स्टार्स में सबसे पहले जैकी भगनानी पहुंचे। शादी का मुहूर्त दोपहर के करीब 12.30 बजे था।  बॉलिवुड के बड़े सितारों में सबसे पहले अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन के साथ पहुंचे, तो लगभग इसी समय अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ वहां पहुंचे।  
बॉलिवुड के जो लोग इस मौके पर पहुंचे, उनमें शाहरुख खान, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, करण जौहर, राहुल देव, सुभाष घई, असिन, संजय कपूर, जैकी श्रॉफ, साजिद नाडयाडवाला और साजिद खान शामिल थे।रितेश के अच्छे दोस्त अरशद वारसी शूटिंग में बिजी होने की वजह से वेडिंग में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उनकी बीवी मारिया गोरेटी जरूर बनारसी साड़ी में पहुंचीं।  
फेरों और बाकी रस्मों के लिए रीतेश ने ब्लैक और रेड शेरवानी पहनी थी, तो जेनेलिया ने नीता लूल्ला की डिजाइन की हुई लाल नौवारी साड़ी को चुना। फेरों के लिए रितेश और जेनेलिया ने पारंपरिक सेहरा पहना।  





Sunday, 29 January 2012

'राज 3' के सेट पर बिपाशा के तेवर ?

प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शूट के पहले दिन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आज हमारी शूटिंग का पहला दिन था। बिपाशा और इमरान भी सेट पर मौजूद हैं। विक्रम भट्ट इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। विक्रम ने 'राज 3' के पहले शॉट के लिए बिपाशा को डायरेक्ट किया।'फिल्म 'राज 3' के पहले दिन के शूट की एक तस्वीर को गौर से देखा जाए तो पता चलेगा कि फिल्म की मुख्य लीड एक्ट्रेस बिपाशा बसु डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बातों पर कोई ध्यान नहीं दे रहीं हैं। इस तस्वीर में जहां एक ओर विक्रम एक प्रोफेशनल की तरह सीन समझा रहे हैं वहीं बिपाशा उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हुए अपने आप में  ही मस्त हैं और क्लिप से खेल रही हैं।

वैसे इस फोटो को देखकर कहना मुश्किल की किसने किस को साईन  किया है.महेश भट्ट ने बिपाशा को या बिपाशा ने महेश भट्ट को ।

फ़िलहाल यह फिल्म छह जुलाई को रिलीज होने वाली है और इसमें इमरान हाशमी और जैकलिन फर्नाडिज भी नजर आएंगे। 




Tuesday, 17 January 2012

ओप्रा विन्फ्रे ने बेटी बी को क्या कहा


 टीवी टॉक शो प्रस्तोता ओप्रा विन्फ्रे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बेटी बी को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहीं थीं।
बच्चन के बंगले जलसा में पहुंचने के बाद ओप्रा को जैसे ही बेटी बी से मिलवाया गया, वैसे ही उन्होंने प्रिंसेज कहकर बुलाया।
सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस व इंटरनेशनल टॉक शो हॉस्ट ने सबसे पहले बच्चन के बंगले पर जाने का ही प्लान बना रखा था क्योंकि वे ऐश-अभि की बच्ची को पहले देखना चाहतीं थीं।
ओप्रा ने प्रिंसेज को गुड बाय करने के बाद परमेश्वर गोदरेज की पार्टी में शामिल होने के लिए ऑरेंज रेड साड़ी पहन कर गईं जो उन्हें बच्चन परिवार की बहू व बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भेंट की थी।


Saturday, 14 January 2012

अपने बयान से पलटी बिपाशा

बातो से कुछ और काम से कुछ और बिपाशा बासु ने अभी कुछ दिन पहले ही कहा था कि वे स्क्रीन पर किस और अंतरंग दृश्य करते समय असहज महसूस करती हैं और उन्हें धूम-2 के समय बहुत मुश्किल हुई थी.और उन्हें किसी भी प्रकार के  अंतरंग दृश्य करने का शोंक नही है वह ऐसे द्रश्य नही करना चाहती.
लेकिन उनकी फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स का प्रोमो जारी हुआ तो उनकी यह बात कुछ अजीब सी लगी क्योंकि फिल्म में उन्हें और माधवन को लिप किस करते देखा जा सकता है.और भी कई द्रश्य है जहा उनकी अंतरंग द्रश्यो को लेकर दी गयी सफाई झूठी प्रतीत होती है.