Saturday, 11 February 2012

मलाइका अरोड़ा शिल्पा और बिपाशा की राह पर

 शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बसु  की राह पर चलेंगी मलाइका अरोड़ा खान । मॉडल से अभिनेत्री बनीं 'मुन्नी' यानी मलाइका अरोड़ा खान  को अक्सर उनकी आकर्षक और छरहरी काया के लिए तारीफ सुनने को मिलती है. अब वह जल्दी ही एक डीवीडी के जरिए अपने प्रशंसकों को फिटनेस का मंत्र बताने की योजना बना रही हैं.38 वर्षीय मलाइका की फैशन की समझ को भी सभी जगह सराहा जाता है. वह अपनी फैशन श्रृंखला शुरू करना चाहती हैं, लेकिन तभी जब उनकी छोटी बहन इसमें सहयोग दें.मलाइका ने कहा, 'उम्मीद है कि ऐसा जल्दी ही होगा, मैं योग बहुत करती हूं. मैं ऐसी डीवीडी पेश करुंगी, जिसमें डाइटिंग के दौरान के खान-पान की भी जानकारी होगी.' इससे पहले 'शिल्पा शेट्टी'  और 'बिपाशा बसु'अपनी फिटनेस डीवीडी पेश कर चुकी हैं.वर्तमान में मलाइका 'दबंग'के अगले भाग को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, 'एक निर्माता होने का मतलब कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना है. इस बार में पूरी तरह से इसमें रुचि ले रही हू।खान परिवार का हर सदस्य हीट है.शिल्पा और बिपाशा की राह पर चल कर क्या मलाइका को फायदा होगा.

No comments:

Post a Comment