टीवी टॉक शो प्रस्तोता ओप्रा विन्फ्रे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बेटी बी को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहीं थीं।
बच्चन के बंगले जलसा में पहुंचने के बाद ओप्रा को जैसे ही बेटी बी से मिलवाया गया, वैसे ही उन्होंने प्रिंसेज कहकर बुलाया।
सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस व इंटरनेशनल टॉक शो हॉस्ट ने सबसे पहले बच्चन के बंगले पर जाने का ही प्लान बना रखा था क्योंकि वे ऐश-अभि की बच्ची को पहले देखना चाहतीं थीं।
ओप्रा ने प्रिंसेज को गुड बाय करने के बाद परमेश्वर गोदरेज की पार्टी में शामिल होने के लिए ऑरेंज रेड साड़ी पहन कर गईं जो उन्हें बच्चन परिवार की बहू व बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भेंट की थी।

No comments:
Post a Comment